Home क्राईम नशाखोरी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, 14 अभियुक्त गिरफ्तार।
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

नशाखोरी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, 14 अभियुक्त गिरफ्तार।

Share
Share

पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर व गांजा बरामद।

हजारीबाग। नशाखोरी एवं मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में हजारीबाग जिला के कटकमदाग, लोहसिंघना एवं ईचाक थाना क्षेत्रों में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान ब्राउन शुगर, गांजा, नकद राशि, वाहन एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी की गई है।

16 फरवरी 2026 को कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुलताना स्थित डीपो शीट के पास ब्राउन शुगर की खरीद–बिक्री की गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), हजारीबाग के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान डीपो शीट के आसपास संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई। इस क्रम में तीन व्यक्ति पुलिस बल को देखकर पास खड़ी होनेंट वाहन छोड़कर भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मो० आफताब, मो० जुबैद उर्फ शाहरुख एवं सरोज कुमार बताया। पूछताछ में तीनों ने ब्राउन शुगर की खरीद–बिक्री में संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वे उदय कुमार उर्फ नवल दांगी, पवन राज वर्मा एवं राहुल कुमार मेहता से मादक पदार्थ खरीदते हैं। तत्पश्चात गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

इसके अतिरिक्त लोहसिंघना थाना क्षेत्र में प्राप्त सूचना के आलोक में विशेष अभियान चलाकर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से ब्राउन शुगर एवं गांजा बरामद किया गया।

ईचाक थाना क्षेत्र में डायल-100 से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद की गई।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...