Home क्राईम 40 किलो हेरोइन के साथ पकड़े गए युवक की ढाई करोड़ की संपत्ति पुलिस ने की सील
क्राईमजुर्मपंजाबराज्य

40 किलो हेरोइन के साथ पकड़े गए युवक की ढाई करोड़ की संपत्ति पुलिस ने की सील

Share
Share

बठिंडा पुलिस ने 13 करोड़ से ज्यादा की नशा तस्करों की संपत्ति की फ्रीज

बठिंडा (पंजाब) : हाल ही में पकड़े गए 40 किलो हेरोइन के मामले में मुख्य आरोपी की ढाई करोड़ से अधिक की कोठी को पुलिस ने फ्रीज कर दिया है।

8 जुलाई 2025 को बठिंडा पुलिस ने बठिंडा शहर की “सुच्चा सिंह वाली गली” में एक कार से 40 किलो हेरोइन बरामद की थी। इस दौरान पाँच लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।जो मलोट (जिला मुक्तसर) के रहने वाले थे।जिनकी उम्र 22 से 32 वर्ष के बीच थी। इस मामले में मुख्य तस्कर लखबीर सिंह उर्फ लख्खा की संपत्ति की जाँच कर उसे फ्रीज करने की सिफारिश “कॉम्पिटेंट अथॉरिटी दिल्ली” को भेजी गई थी। इस संपत्ति की कीमत 2 करोड़ 49 लाख 81 हजार रुपये आंकी गई। बठिंडा पुलिस द्वारा इस कोठी को नोटिस लगाकर फ्रीज कर दिया गया। इस मौके पर SHO कोतवाली, DSP स्पेशल और SP(D) जसप्रीत सिंह भी मौके पर पहुंचे।

मीडिया से बातचीत करते हुए SP(D) जसमीत सिंह साहिवाल ने बताया कि बठिंडा पुलिस अब तक 74 मामलों में करीब 13 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति फ्रीज कर चुकी है। उन्होंने बताया कि थाना कोतवाली में 8 जुलाई को एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस ने एक कार से 40 किलो हेरोइन (चिट्टा) बरामद की थी। मुख्य आरोपी लखबीर सिंह उर्फ लख्खा, जो कि मलोट जिला मुक्तसर का रहने वाला है, की ड्रग्स से बनाई गई संपत्ति की रिपोर्ट दिल्ली भेजी गई थी। अब उसके खिलाफ 2 करोड़ 49 लाख 81 हजार रुपये की संपत्ति को फ्रीज करने के आदेश मिल चुके हैं।इस तस्कर की संपत्ति को सील कर फ्रीज कर दिया है। अन्य आरोपियों की संपत्तियों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

SP जसमीत सिंह साहिवाल ने बताया कि बठिंडा पुलिस ने अब तक 74 केसों में 13 करोड़ से अधिक की ड्रग्स से बनाई गई संपत्ति फ्रीज की है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles