Home झारखण्ड एसएनएमएमसीएच का किया जाएगा सुदृढ़ीकरण
झारखण्डराज्य

एसएनएमएमसीएच का किया जाएगा सुदृढ़ीकरण

Share
Share

धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने सोमवार को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में पेयजल, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने बताया कि एसएनएमएमसीएच में प्रतिदिन बड़ी संख्या में धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीज इलाज के लिए आते हैं। उनको बेहतर व्यवस्था प्रदान करने के लिए सुदृढ़ीकरण आवश्यक है।

जिसमें शुद्ध पेयजल के लिए वृहद योजना, अस्पताल तक एप्रोच रोड, बाउंड्री वॉल, सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज आते हैं, इसलिए उनका इलाज बाधित न हो और सुदृढ़ीकरण कार्य भी चले, इसी उद्देश्य से अस्पताल का निरीक्षण किया है।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के स्क्रीन को कैंपस में रखने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पताल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों को अपनी ड्यूटी में मुस्तैद रहने, आगंतुकों के साथ अच्छा व्यवहार करने सहित अन्य दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन के साथ अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, धनबाद अंचल के अंचल अधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनिल कुमार सिंह, अस्पताल के अधीक्षक, प्राचार्य व अन्य लोग मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles