Home उत्तर प्रदेश रामपुर : विजय जुलूस निकालने पर प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

रामपुर : विजय जुलूस निकालने पर प्रधान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share
Share

रामपुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के बाद एक प्रधान पद के प्रत्याशी को विजय का प्रमाण-पत्र देकर विजयी घोषित किया गया। जीते हुए प्रधान अपनी जीत की खुशी में ऐसे मग्न हुए कि उन्होंने कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई और जुलूस की शक्ल में अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल से अपने गांव रवाना हुए।

जिस पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रधान सहित चार नामजद और 100 से 150 अज्ञात के खिलाफ थाना गंज में मुकदमा दर्ज कर प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।

रामपुर के  सैदनगर ब्लॉक के अजय पुर गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी ताहिर अली प्रधान पद के प्रत्याशी थे। उन्होंने प्रधान पद की जीत हासिल करने के बाद मतगणना स्थल से लेकर अपने गांव तक विजय जुलूस की शक्ल में निकले। विजय जुलूस का वीडियो किसी ने बना कर जिला प्रशासन  को भेजा इस पर जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। मामले में कोरोना गाइडलाइन  कोविड-19 अधिनियम के अंतर्गत चार नामजद सहित 100 से 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जीते हुए प्रधान ताहिर अली को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।

रिपोर्ट- सुरेश कुमार

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये जलाकर दो गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड...

दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, श्रद्धा और एकता का बना अद्भुत नज़ारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत हुई, जहां 26 लाख दीयों...

लखनऊ से निकली ब्रह्मोस मिसाइलें, पाकिस्तान के हर क्षेत्र पर नजर – राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का...

लखनऊ की ब्रह्मोस यूनिट से निकली पहली मिसाइल खेप, योगी और राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से बनी पहली मिसाइल...