Home उत्तर प्रदेश अलीगढ़ में युवक की गोली मारकर की हत्या
उत्तर प्रदेशक्राईमराज्य

अलीगढ़ में युवक की गोली मारकर की हत्या

Share
Share

14 घंटे से घर से लापता था गाड़ी ड्राइवर,गांव में मचा हड़कंप

अलीगढ़ (यूपी) : अलीगढ़ के थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव नगला हिमाचल में बुधवार की सुबह सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। गांव में 30 वर्षीय युवक ऋषि, जो किराए की गाड़ी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसका गोली लगा शव उसके घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला। ऋषि मंगलवार की शाम से लापता था और बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। इस हत्याकांड ने गांव में तनाव और दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह ग्राम नगला हिमाचल में स्थानीय लोगों ने ऋषि का शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना गंगीरी की पुलिस और सीओ धनंजय सिंह व फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच में पता चला कि ऋषि को गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और साक्ष्य संकलन के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया।

ऋषि की हत्या की खबर सुनते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी बेसुध हो गई, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि ऋषि किराए की गाड़ी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत ने परिवार को सदमे में डाल दिया है। गांव में गोली मारकर हुई है इस हत्या के बाद गांव में भय का माहौल है और तरह तरह की चर्चा हो रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ धनंजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। सीओ ने आश्वासन दिया कि इस मामले में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...