Home मध्य प्रदेश खनियांधाना में विद्युत मंडल पर ड्यूटी कर रहे बिजली कर्मचारी ने शराब के नशे में धुत होकर बंद की आधी रात को लाइट
मध्य प्रदेशराज्य

खनियांधाना में विद्युत मंडल पर ड्यूटी कर रहे बिजली कर्मचारी ने शराब के नशे में धुत होकर बंद की आधी रात को लाइट

Share
Share

शराब के नशे में धुत जमीन पर पड़ा बिजली कर्मचारी का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

बिजली कर्मचारी शंकर यादव की लापरवाही से हो सकता था बड़ा हादसा

शिवपुरी (मध्य प्रदेश) : शिवपुरी जिले के खनियांधाना पावर हाउस में गुरुवार रात एक बिजली कर्मचारी शराब के नशे में खनियांधाना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की लाइट बंद करके सो गया। रात 12 बजे नगरवासियों ने जब पावर हाउस पहुंचकर देखा तो पावर हाउस में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी जमीन पर बेसुध हालात में पड़ा मिला। लोगो ने बिजली कर्मचारी शंकर यादव को जगाने की कई कोशिशें की। लेकिन वह होश में नहीं आया। नगर वासियों ने पहले बिजली कर्मचारी का वीडियो बनाया और फिर वरिष्ठ अधिकारियों को वीडियो भेज कर सूचना दी।तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों ने दूसरे कर्मचारी को भेज कर खनियांधाना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की बिजली बहाल कराई।ऐसे में अगर नगर वासी विद्युत मंडल नहीं पहुंचते तो उक्त कर्मचारी के साथ नशे में कोई बड़ी घटना घट सकती थी। जिसका ठीकरा वरिष्ठ अधिकारियों के माथे पर फोड़ा जाता।अब देखना है कि यह मामला बिजली विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में भी है। अब बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी इस कर्मचारी पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर मामला रफा दफा कर दिया जाता है। यह घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आमजन में आक्रोश है और ऐसे लापरवाह कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठ रही है।

रिपोर्टर : कुलदीप गुप्ता (शिवपुरी मप्र)

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रक्तदान सबसे बड़ी मानव सेवा – डॉ रामेश्वर उरांव

एनएसयूआई लोहरदगा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन,मुख्य अतिथि विधायक डॉ रामेश्वर...

झारखंड में 3 दिनों तक आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी।

रांची । झारखंड के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव...

खुरई उप जेल का महानिदेशक द्वारा निरीक्षण,ओपन जिम का लोकार्पण।

सागर (मप्र) । खुरई उप जेल में उच्च स्तरीय निरीक्षण किया गया।...

अलीगढ़ में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को लेकर किसान सेना का प्रदर्शन।

अलीगढ़ (यूपी) । जिले में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग को...