Home उत्तर प्रदेश पति के ही चाचा के बेटे से महिला के हो गए अवैध संबंध
उत्तर प्रदेशराज्य

पति के ही चाचा के बेटे से महिला के हो गए अवैध संबंध

Share
Share

महिला ने साज़िश रचकर पति की करा दी हत्या

प्रेमी ने गोली मारकर हत्याकांड को दिया अंजाम, पुलिस ने किया ख़ुलासा

अलीगढ़ (यूपी) : अलीगढ़ के गंगीरी थाना इलाके के गांव नगला हिमाचल के रहने वाले ऋषि नामक व्यक्ति की 18 जून को गोली मारकर हत्या कर दी थी।इस घटना के बाद इसके अनावरण को लेकर क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग व थाना पुलिस की टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी व खुलासे के लिए लगी हुई थी।

इसी कड़ी में आज शुक्रवार को एडिशनल एसपी ग्रामीण अमृत जैन ने घटनाक्रम का ख़ुलासा करते हुए बताया की मृतक ऋषि के सगे चाचा के बेटे नीलेश से उसकी पत्नी ललिता के अवैध संबंध हो गए थे।जिसके बाद इसकी भनक जब महिला के पति ऋषि को लगी और घर में कहासुनी होने लगी।इसको लेकर 18 जून की सुबह महिला ललिता ने अपने पति ऋषि को जाने से मारने की साजिश अपने प्रेमी नीलेश के साथ उसके घर में रची थी।

18 मई की रात्रि में ही हत्यारोपी नीलेश अपने ताऊ के बेटे मृतक ऋषि को शराब पिलाने ले गए।रात्रि में इन्होंने शराब पी।जिसके बाद अवैध तमंचे से नीलेश ने ऋषि को गोली मार दी।उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।गोली मारने वाले आरोपी के साथ ही हत्याकांड की साज़िश में शामिल रहने वाली मृतक की पत्नी को भी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है।अलीगढ़ के गंगीरी थाना इलाके के नौगवां चौराहे से इन दोनों की गिरफ्तारी की गई है।

रिपोर्ट : शैज़ी सिद्दिकी (अलीगढ़,यूपी)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...