Home झारखण्ड लातेहार के नए डीडीसी रियाज अहमद ने पदभार किया ग्रहण
झारखण्डराज्य

लातेहार के नए डीडीसी रियाज अहमद ने पदभार किया ग्रहण

Share
Share

लातेहार (झारखंड) : लातेहार जिले के 19वें उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के रूप में सैयद रियाज अहमद ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया।पदभार लेने के पश्चात उन्होंने डीसी उत्कर्ष गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात की।डीसी ने उन्हें शुभकामनायें देते हुए आशा व्यक्त की कि जिला की विकास योजनाओं को और गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का निर्देश, भारी बारिश को देखते हुए अलर्ट मोड में रहें अधिकारी नए डीडीसी सैयद रियाज अहमद ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा।ज्ञात हो कि पिछले फरवरी में सुरेंद्र कुमार के सेवानिवृत होने के बाद से लातेहार जिला में डीडीसी का पद रिक्त था।डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी डीडीसी के अतिरिक्ते प्रभार में थे।पिछले दिनों जिला परिषद के सदस्योंं ने डीडीसी की स्थायी पदस्थापना की मांग को लेकर विकास भवन के समक्ष धरना भी दिया था।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...