Home उत्तर प्रदेश नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की कैद व 50 हजार रुपए अर्थदंड
उत्तर प्रदेशक्राईमराज्य

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष की कैद व 50 हजार रुपए अर्थदंड

Share
Share

जौनपुर । अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो) उमेश कुमार की अदालत ने जलालपुर थाना क्षेत्र में 12 वर्ष पूर्व नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को 10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 50 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया।
अभियोजन कथानक के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी वादी ने 16 दिसंबर 2013 को मुकदमा दर्ज करवाया कि उसकी 15 वर्षीया बेटी 13 दिसंबर 2013 को शाम 6:30 बजे शौच करने के लिए घर से बाहर गई थी ।तभी उसके ही गांव का रहने वाला कमलेश सरोज पुत्र सेवालाल उसकी पुत्री का हाथ पकड़ कर खींचते हुए प्राइमरी स्कूल की तरफ ले गया। पहले भी आरोपी उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत व छेड़खानी करते हुए परेशान करता था। बाद में पीड़िता ने बयान दिया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
अभियोजन पक्ष से शासकीय अधिवक्ता राजेश कुमार उपाध्याय व कमलेश राय के द्वारा परीक्षित कराए गए गवाहों के बयान एवं पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के परिशीलन के पश्चात न्यायालय ने आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाते हुए उसे दुष्कर्म के आरोप में दोषसिद्ध पाते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास व ₹50000 अर्थदंड से दंडित किया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...