Home उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश कांग्रेस जल्द ही करेगी 133 जिला और शहर कार्यकारिणी की घोषणा
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश कांग्रेस जल्द ही करेगी 133 जिला और शहर कार्यकारिणी की घोषणा

Share
Share

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस जल्द ही अपनी 133 जिला और शहर कार्यकारिणी की घोषणा करने जा रही हैं।संगठन में इस बार 60 फीसदी हिस्सेदारी पिछड़े व दलित वर्ग को और 20 फीसदी महिलाओं को दी जाएगी।कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और प्रभारी अविनाश पांडेय के नेतृत्व में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत यह तैयार किया गया है।वार रूम की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित जिला व शहर कमेटी में संशोधन कराया गया।हर जिला व शहर अध्यक्ष से कार्यकारिणी में शामिल किए गए पदाधिकारियों के बारे में जानकारी ली गई।जहां नियमों को दरकिनार करके कमेटियां तैयार की गई थीं, उसे सुधारा गया।
संबंधित जिला व शहर अध्यक्ष को ताकीद किया गया कि पार्टी के निर्देश की अवहेलना न की जाए।यह भी निर्देश दिया गया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी हर जिला व शहर कार्यकारिणी में जातिगत संतुलन की पड़ताल करेंगे।
ऐसे में मनमानी करने वालों पर कार्रवाई भी हो सकती है।फिलहाल प्रदेश मुख्यालय से सभी जिला व शहर कार्यकारिणी को स्वीकृति के लिए दिल्ली भेज दिया गया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...