Home झारखण्ड एडीएम ने सुनी आम जनों की शिकायत
झारखण्डराज्य

एडीएम ने सुनी आम जनों की शिकायत

Share
Share

धनबाद । एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी ने मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के बरवाअड्डा, पूर्वी टुंडी, गोविंदपुर, तोपचांची, कतरास, बाघमारा सहित अन्य क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायत सुनी।

जनता दरबार में नाली निर्माण, अबुआ आवास की स्वीकृति, पानी की समस्या, जल सहिया की मनमानी के कारण पानी वितरण में उत्पन्न हो रही समस्या, रुकी पेंशन शुरू कराने, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने, ग्रामीण सड़क की मरम्मती कराने, झाड़ूडीह में पीसीसी सड़क एवं नाली बनाने, आने जाने के आम रास्ता पर जबरन दीवाल खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध करने सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए।

एडीएम ने समस्या का समाधान करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दरबार में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, जनशिकायत कोषांग के प्रधान लिपिक नंदकिशोर कुशवाहा मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...