Home झारखण्ड जितनी भी अल्ट्रासाउंड मशीन विगत 1 साल से ज्यादा से बंद पड़े हैं सभी को सिविल सर्जन कार्यालय में करें सरेंडर – उपायुक्त
झारखण्डराज्य

जितनी भी अल्ट्रासाउंड मशीन विगत 1 साल से ज्यादा से बंद पड़े हैं सभी को सिविल सर्जन कार्यालय में करें सरेंडर – उपायुक्त

Share
Share

उपायुक्त की अध्यक्षता में की गई पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक

महीने के प्रति रविवार को भ्रूण हत्या रोकने से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाने का लिया गया निर्णय

धनबाद । उपायुक्त सह जिला समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान अल्ट्रासाउंड क्लिनिको के निरीक्षण में सील किए गए केंद्रों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ हीं अल्ट्रासाउंड क्लिनिको केसाथ वर्कशॉप आयोजित करने, पीसी एंड पीएनडीटी अकाउंट में रजिस्ट्रेशन एवं रिन्यूअल की जमा राशि की उपयोगिता पर चर्चा की गई। इसके अलावा सभी अल्ट्रासाउंड क्लिनिको में सीसीटीवी लगाने, एक्ट से संबंधित प्रचार प्रसार करने एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रों के रजिस्ट्रेशन एवं रिन्यूअल के लिए प्राप्त आवेदनों पर विस्तृत चर्चा समिति द्वारा की गई।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने महीने के प्रति रविवार को भ्रूण हत्या रोकने से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम चलाने हेतु सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कहा की जितनी भी अल्ट्रासाउंड मशीन विगत 1 साल से ज्यादा से बंद पड़े हैं जिनका प्रयोग नही किया जा रहा है, वैसे सभी मशीनों को संबंधित संस्थान मशीन डिस्पोज करें या सिविल सर्जन कार्यालय में सरेंडर करें। साथ हीं पुरानी मशीन जो प्रयोग लायक नही है और रजिस्ट्रेशन भी फेल है उन मशीनों को भी या तो कंपनी को वापस करें या सरेंडर करें।

इस दौरान अल्ट्रासाउंड क्लिनिकों के चिकित्सक का एचपीआरआईडी और आभा आई डी एवं कार्यरत कर्मियों का आभा आईडी बनाने को लेकर चर्चा की गई। उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी संबंधित को 15 दिन के अंदर आभा आईडी एवं एचपीआरआईडी आईडी बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वाले क्लिनिको पर कार्रवाई करते हुए बंद करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

मौके पर सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा, डॉक्टर सुनील वर्मा, डॉक्टर राज कुमार सिंह, डॉक्टर तबरेज आलम, डॉक्टर, नीतू सिन्हा, डॉक्टर गायत्री सिंह, नीता सिन्हा, पूजा रत्नाकर एवं अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...