Home झारखण्ड शत प्रतिशत दिव्यांग बच्चों को प्रदान करें सहायक उपकरण – उपायुक्त
झारखण्डराज्य

शत प्रतिशत दिव्यांग बच्चों को प्रदान करें सहायक उपकरण – उपायुक्त

Share
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जिले के सभी प्रखंड के 3 वर्ष से 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रखंड स्तरीय जांच शिविर का आयोजन कर दिव्यांग बच्चों का प्रमाण पत्र निर्गत कर उनको आवश्यक सहायक उपकरण प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जिले का एक भी दिव्यांग बच्चा छुटना नहीं चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिले के सभी प्रखंड के 3 वर्ष से 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों को अवश्यक सहायक उपकरण प्रदान कर शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए एलिम्को, रांची तथा झारखंड शिक्षा परियोजना, धनबाद से संयुक्त तत्वाधान में विभिन्न प्रखंडों में जांच व वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

25 अगस्त को पूर्वी टुंडी, 26 अगस्त को टुंडी, 28 अगस्त कलियासोल, 29 अगस्त एगारकुंड, 30 अगस्त धनबाद ग्रामीण एवं धनबाद शहरी, 1 सितंबर बलियापुर, 2 सितंबर झरिया, 8 सितंबर गोविंदपुर, 9 सितंबर निरसा, 10 सितंबर बाघमारा एवं 11 सितंबर 2025 को तोपचांची में जांच व वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त आदित्य रंजन, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...