Home क्राईम मांदरा पंचायत के मुखिया पति पर चली गोली, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर.
क्राईमझारखण्डराज्य

मांदरा पंचायत के मुखिया पति पर चली गोली, अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर.

Share
Share

बाघमारा (धनबाद) : सोमवार की दोपहर अपराधियों ने दिनदहाड़े मांदरा पंचायत के मुखिया पति शंकर बेलदार पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।घटना बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल एरिया वन क्षेत्रीय कार्यालय के पास बाघमारा डुमरा रोड पर हुई।जहां तीन बाइक पर सवार अपराधियों ने उन पर करीब से तीन राउंड फायरिंग की।इस गोलीबारी में मुखिया पति शंकर बेलदार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनके पैर में दो और नाभी के पास एक गोली लगी हैं।आनन-फानन में समर्थकों ने उन्हें विनोद बिहारी चौक स्थित एसजेएस सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल ले जाया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।डॉक्टर के अनुसार, बेलदार को पैर में दो और कमर में एक गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर है।शंकर बेलदार का नाम कोयला कारोबार से भी जुड़ा रहा है।
बता दें कि इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग इसे आपसी वर्चस्व की लड़ाई से भी जोड़कर देख रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक अस्पताल पहुंच गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामले की सूचना मिलते ही बरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।मौके से कई खोखे बरामद किए गए हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शंकर बेलदार श्रवण राय के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे।अचानक तीन बाइक पर सवार अपराधियों ने तीन गोलियां चलाईं।जिसमें एक गोली कमर और दो गोलियां पैर में लगीं।

बाघमारा एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने मुखिया के पति, पूर्व मुखिया पर गोलीबारी की है। मुखिया के पति को दो गोलिया लगीं।घटना की जांच की जा रही हैं।घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि अपराधी तीन बाइकों पर सवार होकर आए थे। कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...