Home झारखण्ड रिम्स 2 को लेकर मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह ने की बैठक
झारखण्डराज्य

रिम्स 2 को लेकर मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह ने की बैठक

Share
Share

धनबाद : हम लोगों ने ठाना हैं,धनबाद में रिम्स 2 बनवाना हैं।इसी सोच के साथ गुरुवार को मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह की बैठक धनबाद में की गई।जिसकी अध्यक्षता शिव पूजन शर्मा एवं मंच संचालन राज शेखर सिंह ने किया।धन्यवाद ज्ञापन नरेश चौहान ने किया।
सचिव अनिल कुमार जैन ने बताया कि धनबाद को लगातार ठगा जा रहा है।धनबाद जो देश की कोयला राजधानी है, उसे हवाई सेवा के साथ अच्छी चिकित्सा सेवा से भी वंचित किया जा रहा है। सबसे प्रदूषित शहर का तगमा प्राप्त धनबाद सांसों के लिए तड़प रहा है।रिम्स 2 को धनबाद में ही बनाना चाहिए।इसके लिए उन्होंने सेंट्रल हॉस्पिटल सरायढेला को रिम्स 2 में बदलने का प्रस्ताव दिया।
मिलन सिंह ने कहा सेंट्रल हॉस्पिटल का फायदा धनबाद की जनता को नहीं मिल रहा है। कोयला खनन से बीसीसीएल कमा रहा है। उससे होने वाली बीमारी से धनबाद परेशान हैं।
नरेश चौहान ने सांसद विधायक के द्वारा इस मामले में चुप्पी पर रोष जताया। कहा काम, जो आवाज बुलन्द जन प्रतिनिधियों को करना चाहिए था।वह काम मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह कर रहा है।इसके लिए इसकी जितनी तारीफ की जाए, कम है।

सर्वसहमति से निम्नलिखित निर्णय लिया गया –

  1. दुर्गापुर, रांची, कोलकाता, वेल्लोर आदि रेफर होने वाले मामलों की जानकारी धनबाद के अस्पतालों से ली जाए।
  2. सभी सम्मानित धनबाद वासियों से निवेदन किया कि अगर आप अपना इलाज धनबाद के बाहर करवा रहे हैं तो इसकी एक प्रति नया बाजार स्थित कार्यालय में देने की कृपा करेंगे।
  3. मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह के साथ कुछ असाध्य रोगी मुख्यमंत्री, स्वास्थ मंत्री, स्वास्थ्य सचिव से मिलने रांची चले और अपनी मजबूरी और जरूरत बताए।
  4. इस मुहिम को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचाए, ताकि ज्यादा रोगी की समस्या सरकार तक पहुंच सकें और धनबाद का दावा रिम्स 2 के लिए मजबूत हो।
  5. मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह शहर के प्रतिष्ठित व अनुभवी चिकित्सकों से मिलकर कर सलाह मार्गदर्शन लेगा,ताकि यह मुहीम सफल हो और धनबाद को उसका हक उत्तम स्वास्थ सेवा का लाभ मिले।
  6. धनबाद वासियों से अगली बड़ी बैठक में शामिल होने की अपील हैं,ताकि सभी अपना विचार, सुझाव और मार्गदर्शन देकर इस मुहीम को ताकत दे।
Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...