Home झारखण्ड “साक्षरता का मतलब जिम्मेदारी निभाना है, सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं” – एसएसपी
झारखण्डराज्य

“साक्षरता का मतलब जिम्मेदारी निभाना है, सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं” – एसएसपी

Share
Share

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर टुंडी में कार्यक्रम, एसएसपी ने छात्रों को दी सफलता की राह दिखाने वाली सीख

धनबाद : अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर सोमवार को मनियाडीह थाना अंतर्गत स्थित डिग्री कॉलेज टुंडी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए एसएसपी ने साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल किताबी ज्ञान ही जीवन में सफलता दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपनी भाषा, संस्कृति और ज्ञान-विज्ञान की गहरी समझ भी उतनी ही जरूरी है।

उन्होंने कहा, “साक्षरता का वास्तविक अर्थ केवल पढ़ना-लिखना जानना नहीं है, बल्कि समाज और कानून के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना है। साक्षर व्यक्ति वही है जो समाज की भलाई और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सके।”

छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का मूल मंत्र भी साझा किया। एसएसपी ने कहा कि धैर्य, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि “शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी टुंडी से लेकर टोक्यो तक का सफर तय कर सकते हैं।”

इस दौरान कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ इंद्रजीत कुमार कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। छात्रों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए साक्षरता दिवस का संदेश दिया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...