Home झारखण्ड एसएसपी ने किया टुंडी और पूर्वी टुंडी थाना का औचक निरीक्षण
झारखण्डराज्य

एसएसपी ने किया टुंडी और पूर्वी टुंडी थाना का औचक निरीक्षण

Share
Share

लंबित मामलों की समीक्षा, साफ-सफाई और अनुशासन पर दिए सख्त निर्देश

धनबाद : धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने सोमवार को टुंडी थाना और पूर्वी टुंडी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेख कक्ष, मालखाना, सीरिस्ता और हाजत का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी और अन्य पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली पारदर्शी व जनता केंद्रित होनी चाहिए।

निरीक्षण में एसएसपी ने थाना में लंबित मामलों की समीक्षा की और स्पष्ट निर्देश दिया कि गंभीर मामलों की जांच को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अपराध पर नियंत्रण और जनता की सुरक्षा पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। इसके लिए क्षेत्र में गश्ती और निगरानी को और सख्त किया जाए।

एसएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई व अनुशासन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि थाना आम जनता के लिए न्याय का पहला दरवाजा है, इसलिए यहां का वातावरण हमेशा स्वच्छ और व्यवस्थित रहना चाहिए। मालखाना और अभिलेखों को क्रमबद्ध रखने का भी निर्देश उन्होंने मौके पर दिया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने जवानों और पदाधिकारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें जनता के साथ मित्रवत व्यवहार करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी जनता से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ निपटाया जाना चाहिए।

एसएसपी प्रभात कुमार ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस बल को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाने की नसीहत दी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...