Home झारखण्ड अवैध मुहाने की भराई, सीआईएसएफ व पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई
झारखण्डराज्य

अवैध मुहाने की भराई, सीआईएसएफ व पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई

Share
Share

बाघमारा । बीसीसीएल एरिया-2 (महुदा) भाटडीह ओपी के अंतर्गत मुरलीडीह के पास अवैध मुहाने की भराई की गई। इस कार्रवाई के दौरान CISF के जवान,भाटडीह ओपी के पुलिस तथा बीसीसीएल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

सूत्रों के अनुसार, अवैध कोयला तस्करी और अवैध खनन गतिविधियों के लिए उपयोग में लाया जा रहा था। बीसीसीएल प्रशासन को इसकी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर मुहाने की भराई कराई गई।
प्रबंधन का कहना है कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए ऐसे मुहानों की पहचान कर एक-एक कर बंद किया जा रहा है। वहीं, स्थानीय स्तर पर सुरक्षा बढ़ाने और भविष्य में ऐसे अवैध कार्यों को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपायुक्त तथा एसएसपी ने किया विभिन्न सरकारी जमीनों का निरीक्षण।

उपायुक्त तथा एसएसपी ने प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए धनबाद अंचल तथा...

अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन से हड्डी के जटिल फ्रैक्चर का सफल ऑपरेशन।

धनबाद। सदर अस्पताल में एक बार फिर उन्नत चिकित्सा सुविधा एवं विशेषज्ञ...

अभिनंदन ट्रस्ट चेयरमैन का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत।

रांची : राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अभिनंदन ट्रस्ट के...

आशा भोसले के निधन पर रांची के कलाकार मोहम्मद साबिर हुसैन ने दी श्रद्धांजलि।

रांची । सिनेमा जगत के जानी-मानी गायिका अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली...