Home झारखण्ड जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त
झारखण्डराज्य

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त

Share
Share

समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

धनबाद । शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।

जनता दरबार में मनियाडीह से आई सीमा कुमारी ने शहीद बीएसएफ जवान के आश्रितों को झारखंड सरकार के तरफ से मिलने वाले मुआवजा तथा नियोजन की मांग को लेकर उपायुक्त को आवेदन सौंपा। जे सी मल्लिक रोड हीरापुर से आए प्रेमानंद तिवारी ने सड़क किनारे रास्ते से अतिक्रमण हटाने हेतु उपायुक्त को आवेदन सौंपा। निरसा के देबियाना से आई कैंसर से जूझ रही चंपा देवी ने इलाज हेतु आर्थिक सहायता करने से संबंधित आवेदन दिया।

इसके अलावा जमीन विवाद, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना का लाभ देने, तालाब जीर्णोधार करने, मुख्यमंत्री विकास पशुधन योजना का लाभ देने, ए एन एम पास अभ्यर्थियों का मानदेय का भुगतान करने, नाला निर्माण कर जलजमाओ की समस्या दूर करने, सरकार द्वारा आवंटित आवास निर्माण कार्य प्रारंभ करने, कार्य का मानदेय भुगतान करने, अवरूद्ध रास्ता को खुलवाने, पारिवारिक मामले, आपसी विवाद समेत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से उपायुक्त अवगत हुए।

उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...