Home झारखण्ड किसान का बेटा बनेगा अग्निवीर, ट्रेनिंग के लिए ग्रामीणों ने किया रवाना
झारखण्डराज्य

किसान का बेटा बनेगा अग्निवीर, ट्रेनिंग के लिए ग्रामीणों ने किया रवाना

Share
Share

खुशी से भावुक हुए माता – पिता, गांव के लोगों में गर्व
हंटरगंज (चतरा) : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के चकला पंचायत अंतर्गत कनौदी गांव निवासी नंदकिशोर यादव का पुत्र सुजीत कुमार यादव अपने सपनों को पंख देते हुए अग्निवीर प्रशिक्षण के लिए मध्य प्रदेश में स्थित आर्मी सागर के लिए रवाना हुआ। उसके प्रस्थान के साथ ही पूरे गांव में गर्व और हर्ष का माहौल है। बताया जाता है कि युवक साधारण किसान परिवार से हैं। सीमित संसाधनों के बीच रहकर भी उन्होंने बचपन से फौजी जीवन का सपना देखा। इसी जुनून और कड़ी मेहनत ने उन्हें मुकाम तक पहुंचाया है। सुजीत के रवाना होते ही एक ओर जहां बेटे की नई सफर की खुशी झलक रही थी तो वहीं भावुकता भी साफ दिखी।
पिता नंदकिशोर ने कहा कि बेटा जब देश के लिए कदम बढ़ा रहा है तो इससे बड़ा गर्व किसी पिता के लिए नहीं हो सकता है। ग्रामीणों ने भी सुजीत को शुभकामाएं देते हुए उसे देश का सच्चा सपूत बताया।
इस दौरान चकला पंचायत मुखिया दीपा भारती और जीरो टू सक्सेस एकेडमी हंटरगंज के संचालक सह प्रशिक्षक दीपक कुमार ने सुजीत को फूलों की वर्षा और फूलमाला पहनाकर उसे अग्निवीर ट्रेनिंग के लिए रवाना किया।
ट्रेनिंग के लिए रवाना होते समय परिजनों और प्रशिक्षक दीपक कुमार ने उसकी सलामती और सफलता के लिए दुआएं भी की।वहीं सुजीत ने असफल हुए साथियों को संदेश देते हुए कहा कि किसी भी चीज का जुनून हो तो कुछ भी असंभव नहीं,बस हौसला बुलंद होना चाहिए,मेहनत जारी रखें।आपकी सफलता एक ना एक दिन कदम जरूर चूमेगी। इस दौरान गांव में वंदे मातरम,भारत माता की जय और जय हिंद के जयघोष से पूरा गांव गूंजा, इस दौरान खुशी से माता- पिता और चकला मुखिया दीपा भारती भी भावुक हो गए।मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...