Home झारखण्ड प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने किया का विद्यालयों का भ्रमण।
झारखण्डराज्य

प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने किया का विद्यालयों का भ्रमण।

Share
Share

बेहतरीन परिणाम प्राप्त करने के लिए छात्रों को किया प्रेरित।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा से पहले चल रही प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर गोविंदपुर के गोसाईंडीह स्थित उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने छात्रों के साथ इससे पहले आयोजित प्री बोर्ड परीक्षा के संबंध में जानकारी हासिल की। तत्पश्चात उन्होंने वर्तमान प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। परीक्षा में बेहतरीन परिणाम प्राप्त करने के लिए उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया। घर जाकर भी परीक्षा की तैयारियों में जुटे रहने का आह्वान किया। हाउस गतिविधियों को और बेहतर करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। शिक्षकों को छात्रों से संवाद कर मार्गदर्शन देने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्रा बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगिता परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करें। इसकी परिकल्पना को साकार करने, बोर्ड परीक्षाओं में धनबाद जिले के छात्रों का बेहतरीन प्रदर्शन सुनिश्चित करने तथा छात्रों को बोर्ड परीक्षा के माहौल से परिचित कराने के उद्देश्य प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया है।
भ्रमण के दौरान उपयुक्त ने छात्रों की उपस्थिति पंजी, प्रश्न पत्र की जांच की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...