Home झारखण्ड उपायुक्त ने किया “अर्ली स्टार्टअप पिच चैलेंज” का उद्घाटन।
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने किया “अर्ली स्टार्टअप पिच चैलेंज” का उद्घाटन।

Share
Share

धनबाद । राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर (एसीआईसी) आईआईटी (आईएसएम) फाउंडेशन ने यस बैंक के साथ मिलकर आईआईटी (आईएसएम) में “अर्ली स्टार्टअप पिच चैलेंज” का आयोजन किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, आईआईटी (आईएसएम) के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. धीरज कुमार, एसीआईसी आईआईटी (आईएसएम) फाउंडेशन की निदेशक प्रो. सौम्या सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए बहुत अवसर मिलते हैं। हमें उन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति लगन और मेहनत से काम करें तो वह जीवन की हर चुनौतियां को हराकर जीत हासिल कर सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उद्योग विशेषज्ञों ने मुख्य सत्र के दौरान बहुमूल्य जानकारियां साझा की। फर्स्ट बड ऑर्गेनिक्स के संस्थापक मित्रेश शर्मा ने डी2सी ब्रांड बनाने की बात की। जबकि मॉडल वर्स के संस्थापक सृजन मेहरोत्रा ​​ने तेजी से एमवीपी बनाने और स्टार्टअप को बूटस्ट्रैप करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं यस बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख रबिओल आलम मोल्ला ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स ने विशेषज्ञ जूरी पैनल के सामने अपने आइडिया पेश किए।

कार्यक्रम का समापन पुरस्कार समारोह के साथ हुआ। इसमें कई श्रेणियों में इनोवेटिव स्टार्टअप्स को सम्मानित किया गया।

मौके पर एसीआईसी आईआईटी (आईएसएम) फाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आकांक्षा सिन्हा, सेवानिवृत्त आईएफएस धीरेंद्र कुमार, झारखंड उद्यमी संघ के अध्यक्ष रवि रंजन सिंह, मेडल वर्स के संस्थापक सृजन मेहरोत्रा, फर्स्ट बड ऑर्गेनिक्स के संस्थापक मित्रेश शर्मा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...