Home झारखण्ड चार दिवसीय रामकथा का समापन,कथा वाचिका रसिक साध्वी उमा जी को किया गया सम्मानित।
झारखण्डराज्य

चार दिवसीय रामकथा का समापन,कथा वाचिका रसिक साध्वी उमा जी को किया गया सम्मानित।

Share
Four-day Ramkatha concluded, storyteller Sadhvi Uma ji was honoured.
Share

धनबाद । बड़की बौआ में आयोजित सात दिवसीय श्री रामचरित मानस महायज्ञ में चार दिवसीय रामकथा का समापन बुधवार को विश्राम कथा के साथ हुआ। यह आयोजन 29 अप्रैल से 01 अप्रैल तक चला।जिसमें श्री धाम अयोध्या की कथा वाचिका रसिक साध्वी उमा जी के उपदेशों एवं भक्ति गीत संगीत से वातावरण भक्तिमय हुआ।अंतिम दिन साध्वी उमा जी ने मांसाहार का त्याग करने,स्त्रियों को क्रूर न होने एवं महायज्ञ के महत्व को भी बताया।उन्होंने कहा कि यज्ञ के आयोजन के उपरांत भी अगर जीवन में बदलाव नहीं लाते हैं। फिर ऐसे धार्मिक आयोजन का कोई लाभ नहीं हैं।श्रद्धालुओं ने राम कथा आनंद लिया एवं साध्वी उमा जी के प्रवचन से लोगों में धार्मिक प्रचार प्रसार हुआ।

साध्वी उमा जी को यज्ञ समिति,मुखिया एवं पंसस ने किया सम्मानित

महायज्ञ समिति द्वारा समापन कथा से पूर्व साध्वी उमा जी को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।वहीं,मुखिया भीम लाल रजक ने अपनी धर्मपत्नी कल्पना देवी के संग मोमेंटो एवं शॉल ओढ़ाकर साध्वी उमा जी का सम्मान किया।जबकि,पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक ने अपनी धर्मपत्नी लक्ष्मी देवी संग साध्वी उमा जी को वस्त्र एवं प्रभु श्रीराम का चित्र देकर सम्मान किया और पंचायत के युवा गंगाधर कुंभकार ने भी प्रभु श्रीराम का चित्र देकर साध्वी उमा जी का सम्मान किया।

उमा जी एक सुप्रसिद्ध कथा वाचिका और भजन गायिका हैं,जो अपनी मधुर वाणी और भावपूर्ण प्रस्तुति के लिए जानी जाती हैं।उमा जी मुख्य रूप से श्रीमद्भागवत कथा और श्री राम कथा का वाचन करती हैं। उनके कथा वाचन की शैली भक्तिमय और रसिक मानी जाती है, जिससे वे भक्तों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।उमा जी एक कुशल भजन गायिका भी हैं। उनके द्वारा गाए गए भजनों और कीर्तनों को उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर सुना जा सकता है।कथा वाचन के साथ-साथ उमा जी एक मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में भी जानी जाती हैं, जो अपने प्रवचनों के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक जीवन और सत्य सनातन धर्म की ओर प्रेरित करती हैं।

मौके पर यज्ञाचार्य पंडित अजीत पांडेय,प्रेरक राजू पांडेय,सहयोगी सुनील पांडेय,पवन पांडेय,रिंकू पांडेय,यजमान महेंद्र सिंह व झरना देवी,शिवनंदन महतो व मंजू देवी,दयानंद महतो व फूलकुमारी देवी,भागीरथ महतो व भवानी देवी, संजय सिंह व कविता सिंह,करमचंद महतो व तिलका देवी,यज्ञ संरक्षक टेकलाल महतो,मुखिया भीम लाल रजक,पंसस शंकर रजक,रामकिशुन रजक,दशरथ कुम्हार,आदित्य कुम्हार,संतोष रवानी,राजेंद्र महतो बबलू महतो,देवनारायण महतो,अशोक प्रामाणिक,देवराज कुंभकार,खगेंद्र रवानी,अरुण रवानी,बिशेश्वर रवानी,दुलाल सिंह,दीपक कुमार महतो,संतोष साव,शंकर कुम्हार,अशोक रजक,लक्ष्मीकांत रजक एवं अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद जिला के 15 सहायक व कनीय अभियंता का स्थानांतरण।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर...

आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत अभियंताओं के साथ बैठक।

धनबाद : उप विकास आयुक्त सन्नी राज के निर्देशानुसार धनबाद सदर, बलियापुर,...

कुसुंडा के गोधर में तेज धमाके के साथ धंसी जमीन, तीन घरों में दरार।

धनबाद : केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुंडा के गोधर 6 नंबर एरिया...