Home झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने की भेंट.
झारखण्ड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने की भेंट.

Share
Members of Shri Ram Janaki Tapovan Temple Navnirman Committee met Chief Minister Hemant Soren
Share

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने की भेंट,मंदिर के चल रहे नवनिर्माण कार्य से कराया अवगत।

मुख्यमंत्री ने कहा – तपोवन मंदिर के रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन में सरकार का पूरा सहयोग।

मुख्यमंत्री ने कहा- तपोवन मंदिर को भव्य और आकर्षक बनाने के साथ यहां श्रद्धालुओं के लिए हो सारी जरूरी व्यवस्थाएं।

तपोवन मंदिर हमारी ऐतिहासिक धरोहर है।

देश- दुनिया के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा तपोवन मंदिर।

  • हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

रांची । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के चल रहे नवनिर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी मुख्यमंत्री को दी और उन्हें इसका जायजा लेने के लिए मंदिर आने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के चल रहे निर्माण कार्य से संबंधित सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा की यह मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। यह रांची की ऐतिहासिक धरोहर है। इस मंदिर के रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन का कार्य बड़े स्तर पर चल रहा है और इसमें सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस मंदिर को भव्य और आकर्षक बनाने के साथ यहां श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं होगी। उन्होंने कहा कि यह मंदिर ऐसा हो कि देश- दुनिया के श्रद्धालु दर्शन करने के यहां आएं।

वर्ष 2029 तक मंदिर का निर्माण कार्य हो जाएगा पूर्ण

राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति की ओर से मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस मंदिर का नवनिर्माण कार्य वर्ष 2029 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। फिलहाल फाउंडेशन तक का कार्य पूरा हो चुका है।उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा के निर्देशन में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर का निर्माण कार्य हो रहा है।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के महंत ओमप्रकाश, श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नव निर्माण निर्माण समिति के सचिव प्रणय कुमार, सदस्य प्रवीण कुमार वर्मा, सदस्य अयोध्या दास एवं इस मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा शामिल रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

तीन सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीणों ने रेल प्रबंधन के खिलाफ दिया एकदिवसीय धरना।

धनबाद (झारखंड) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत तीन सूत्री मांगों को...

बांसजोड़ा हिंसक झड़प मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार, तीन प्राथमिकी दर्ज।

धनबाद (झारखंड) : देश की कोयला राजधानी धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र...

झारखंड पुलिस में 201 डीएसपी का तबादला।

अजित कुमार विमल बनें बाघमारा एसडीपीओ। आलोक कुमार सिंह को सीसीआर राँची...