धनबाद (झारखंड) : बीसीसीएल एरिया 3 क्षेत्र के बहियारडीह और चिटाही में कोयले के अवैध कारोबार के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा कार्रवाई किया गया। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ की टीम ने इस इलाके में छापेमारी की और अवैध मुहानों को डोजरिंग कर भरा गया। बताया जाता हैं कि कोयला चोरों द्वारा सुरक्षा बलों की आंखों में धूल झोंककर इन इलाकों में अवैध रूप से कोयला निकालने के लिए कई मुहाने खोल दिए गए थे। सीआईएसएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ इस अवैध गतिविधि को रोका, बल्कि जेसीबी और डोजर की मदद से उन सभी खतरनाक मुहानों में मिट्टी और मलबे की भराई (डोजरिंग) करा दी गई, जिससे भविष्य में दोबारा उत्खनन नहीं किया जा सके।सीआईएसएफ की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के कोयला तस्करों और माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। छापेमारी की भनक लगते ही अवैध उत्खनन में लगे मजदूर और तस्कर मौके से भागने में सफल रहे।सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि “बीसीसीएल की संपत्ति और राष्ट्रीय संसाधन की चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एरिया 3 के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
Leave a comment