धनबाद (झारखंड) : मोहर्रम पर्व को लेकर गुरुवार को ग्रामीण एसपी एस याकूब के नेतृत्व में कतरास में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च कतरास थाना चौक मस्जिद पट्टी, छाताबाद, भटमुरना, भगत सिंह चौक, गुहीबांध, छड़ीदारडीह, श्यामडीह सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया गया। इस दौरान ग्रामीण एसपी ने कहा कि मोहर्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आम लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की गई हैं। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाएगी तथा क्यूआरटी टीम जगह-जगह तैनात रहेगी। संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। फ्लैग मार्च में बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, कतरास थानेदार प्रवीण कुमार, अंचल इंस्पेक्टर मो. रुस्तम, रामकनाली ओपी प्रभारी अलीशा कुमारी, कपूरिया ओपी प्रभारी अमृता खालको, अंगारपथरा ओपी प्रभारी प्रवीण कुमार, सोनारडीह ओपी प्रभारी दिलीप पाल सहित कई अधिकारी व जवान शामिल थे।
Leave a comment