Home झारखण्ड तेतुलमारी में 2 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती
झारखण्डराज्य

तेतुलमारी में 2 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती

Share
The birth anniversary of martyr Shakti Nath Mahto will be celebrated with great enthusiasm in Tetulmari on August 2.
Share

तेतुलमारी में 2 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती, स्मारक समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
धनबाद / तेतुलमारी : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और क्रांति दूत शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती इस वर्ष भी बेहद धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। इसे लेकर शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को तेतुलमारी (मलिया बगान) स्थित शहीद शक्तिनाथ महतो चौक के समीप पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता घलटु त्रिगुनाईत ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 2 अगस्त को शहीद शक्तिनाथ महतो चौक, तेतुलमारी में भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उनके संघर्षों और झारखंड आंदोलन में उनके अद्वितीय योगदान को याद किया जाएगा। समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से ही तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया है।

ये रहे बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित
इस बैठक में स्मारक समिति के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शिव प्रसाद महतो (सचिव, स्मारक समिति), घलटु त्रिगुनाईत (अध्यक्ष), प्रफुल मंडल, लोकनाथ महतो, बिमल कुमार महतो, प्रेम चन्द महतो, मन्टु कुम्हार, संजय रवानी, देवेन्द्र राणा, मुन्सी सिंह, तुलसी रवानी, धीरेन पाल, खुदी राम महतो, नरेश महतो एवं अन्य शामिल थे.

समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और आम जनता से भी अपील की है कि 2 अगस्त को आयोजित होने वाले इस जयंती समारोह में भारी संख्या में पहुंचकर शहीद शक्तिनाथ महतो को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

दो दिवसीय ‘नेशनल स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन’ का न्यू दिल्ली में भव्य आगाज

झारखण्ड को देश का उभरता हुआ ‘टेक्नोलॉजी डेस्टिनेशन’ बनाने की तैयारी नई...

पैरामेडिकल कर्मियों के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय पैरामेडिक्स दिवस मनाया गया

स्वास्थ्य सेवा के सच्चे नायकों को मिला सम्मान, SJAS हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय...

300 घरों में जल्द बहाल होगी पेयजल आपूर्ति

क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत शुरू, मौके पर पहुंचे विधायक राज सिन्हा धनबाद,...

पलामू सांसद वी.डी. राम की अध्यक्षता में ‘मंडल संसदीय समिति’ की बैठक

सांसदों ने उठाईं रेल सुविधाएं बढ़ाने की मांगें धनबाद : बुधवार को...