Home क्राईम जयराम मांझी हत्याकांड: आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और फांसी की मांग
क्राईमझारखण्डराज्य

जयराम मांझी हत्याकांड: आदिवासी समाज ने खोला मोर्चा, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और फांसी की मांग

Share
Jayram Manjhi Murder Case: Tribal community launches protest; demands immediate arrest and hanging of the accused.
Share

धनबाद: ईस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत सोरीटांड़ की झाड़ियों में गुरुवार देर शाम हुई तेतुलमारी कोलियरी के क्लर्क जयराम मांझी की निर्मम हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना के विरोध में शुक्रवार को आदिवासी समाज और स्थानीय प्रतिनिधियों ने ईस्ट बसूरिया ओपी के समीप जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस-प्रशासन से हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के जोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू और सोनत संथाल समाज के केंद्रीय सचिव अनिल टुडू ने पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्पष्ट कहा कि निर्दोष क्लर्क के हत्यारों को बिना किसी देरी के गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए।

वहीं, घटना के बाद शोकाकुल मृतक की पत्नी लुखी देवी ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें उन्होंने हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।

ग्रामीण SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) मो. एस. याकूब शुक्रवार को स्वयं घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने वारदात स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और स्थानीय अधिकारियों से अब तक हुई जाँच की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की हर पहलू से जाँच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

प्रदर्शन में यह लोग रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन के दौरान झामुमो के वरीय नेता रतिलाल टुडू, सोनत संथाल समाज के केंद्रीय सचिव अनिल टुडू, विधायक प्रतिनिधि विकास सोरेन, मृतक की पत्नी लुखी देवी, महिराम मांझी, निर्मल हेंब्रम, राम कुमार राम, नितिन कुमार क्रिश, राजू कुमार, मनोज प्रजापति, साहिल, संजीत पासवान, आशीष कुमार और मनीष सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टुंडी और गोविंदपुर सीएचसी में ‘कंगारू मदर केयर’ कॉर्नर की शुरुआत

धनबाद: टुंडी व गोविंदपुर सीएचसी में KMC कॉर्नर की शुरुआत। समय से...