धनबाद / गोविंदपुर : झारखंड में JPSC, JSSC-CGL और उत्पाद सिपाही जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। राज्य के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ और कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये के खिलाफ शनिवार को भाजपा धनबाद ग्रामीण ने गोविंदपुर चौक पर उग्र प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंका।
युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: तारा देवी
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहीं सिंदरी की वरिष्ठ भाजपा नेत्री तारा देवी ने कहा कि राज्य के युवा सालों से दिन-रात एक करके परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन परीक्षा प्रक्रिया में उठ रहे सवाल उनकी उम्मीदों पर पानी फेर रहे हैं। उन्होंने कहा, “झारखंड का युवा आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। जब तक परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता नहीं आती, भाजपा चुप नहीं बैठेगी।”
कांग्रेस के दोहरे रवैये पर बोला हमला
कार्यक्रम में मौजूद धनबाद जिला ग्रामीण मंत्री डॉ. निशि महतो ने कहा कि एक तरफ युवाओं की मेहनत पर पानी फेरा जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेतृत्व इस मुद्दे पर दोहरी राजनीति कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक राज्य के अंतिम अभ्यर्थी को न्याय नहीं मिल जाता, भाजपा का यह आंदोलन पंचायत से लेकर जिला स्तर तक जारी रहेगा।
चौक पर घंटों चला विरोध-प्रदर्शन
गोविंदपुर चौक पर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर राज्य सरकार और विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और त्वरित सुधार व पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मांग की।
- BJP protest against JSSC CGL irregularities in Dhanbad
- BJP protest Dhanbad Govindpur
- Dhanbad Rural BJP protests at Govindpur Chowk
- Dr Nishi Mahto Dhanbad
- Govindpur Chowk BJP protest
- Jharkhand competitive exam protest Dhanbad news
- Jharkhand job protest Dhanbad
- Jharkhand recruitment exam protest
- Jharkhand Utpad Sipahi exam news
- JPSC exam controversy Jharkhand
- JSSC CGL news Dhanbad
- JSSC CGL paper leak news
- Rahul Gandhi effigy burnt Dhanbad
- Tara Devi BJP Sindri
- गोविंदपुर चौक भाजपा प्रदर्शन
- जेपीएससी परीक्षा विवाद झारखंड
- झारखंड भर्ती परीक्षा धांधली खबर
- धनबाद न्यूज जेएसएससी सीजीएल
- धनबाद में भर्ती परीक्षाओं के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन
- राहुल गांधी पुतला दहन धनबाद
Leave a comment