Home झारखण्ड बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: धनबाद के सभी पंचायत सचिवालयों में 31 अगस्त तक लगेंगे विशेष शिविर
झारखण्डराज्य

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: धनबाद के सभी पंचायत सचिवालयों में 31 अगस्त तक लगेंगे विशेष शिविर

Share
birsa-pradhan-mantri-fasal-bima-yojana-dhanbad
Share

धनबाद : जिला प्रशासन द्वारा खरीफ मौसम 2026 के तहत ‘बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना’ के युद्धस्तर पर क्रियान्वयन हेतु जिले के सभी पंचायत सचिवालयों में 31 अगस्त 2026 तक विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जिले के सभी किसानों से इन शिविरों में पहुंचकर अपनी फसलों का बीमा कराने की अपील की है।

योजना से जुड़े प्रमुख बिंदु

  • कुल निर्धारित लक्ष्य: 1,54,058 किसान
  • वर्तमान निबंधन स्थिति: 7,217 किसान
  • पोर्टल उपलब्धता: भारत सरकार का NCIP पोर्टल 24 जुलाई 2026 से चालू है।
  • कैम्प की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026

शिविर में ले जाने वाले आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • जमीन की अद्यतन (अपडेटेड) रसीद

आच्छादित प्रखंड

यह विशेष अभियान जिले के सभी 10 प्रखंडों—बाघमारा, बलियापुर, धनबाद, एगारकुंड, गोविंदपुर, कलियासोल, निरसा, पूर्वी टुंडी, तोपचांची और टुंडी के पंचायत सचिवालयों में चलाया जा रहा है।

प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले अप्रत्याशित वित्तीय नुकसान से अपनी खरीफ फसल को सुरक्षित रखने के लिए नजदीकी पंचायत सचिवालय में आयोजित शिविर में समय रहते पंजीकरण कराएं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...