Home Breaking News Top News मध्य प्रदेश में कोरोना टीके की दूसरी खुराक लेने के कुछ घंटे बाद महिला की मौत
Top Newsमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में कोरोना टीके की दूसरी खुराक लेने के कुछ घंटे बाद महिला की मौत

Share
Share

मध्य प्रदेश। बड़वानी जिले में स्वास्थ्य विभाग की एक 60 वर्षीय महिला कर्मचारी की कोरोना टीके की दूसरी खुराक लगने के कुछ घंटों बाद मौत हो गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से महिला की मौत के सही कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं।

बड़वानी जिले की मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी अनीता सिंगारे ने  बताया कि स्वास्थ्य विभाग की लिपिक रजनी सेन को कोरोना टीके की दूसरी खुराक लगाई गई थी। इसके बाद रात में उनकी हालत बिगड़ गई और देर रात यहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रजनी की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कर तीन दिन में रिपोर्ट दी जाएगी। इस बीच जिलाधिकारी शिवराज सिंह वर्मा ने कहा, ”मुझे जानकारी मिली है कि महिला को कोरोना का टीका लगाया गया था और देर रात उसकी मौत हो गई। सीएमएचओ ने मुझे सूचित किया कि संभवत: मृतक के मस्तिष्क में रक्तस्त्राव हुआ।”

उन्होंने कहा कि मौत का सही कारण पता लगाने के लिये शव का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया गया है। वर्मा ने कहा, ”कोरोना टीकाकरण अभियान पिछले डेढ़ महीने से चल रहा है। मुझे भी टीका लगाया गया है और मेरे विचार से यह टीका सुरक्षित है और इसके कोई दुष्प्रभाव नहीं हैं।”

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित।

डिंडोरी ( मध्यप्रदेश ) : डिंडौरी जिले के अमरपुर में उस वक्त...

पंचेत में लगाये जा रहे सोलर प्रोजेक्ट को लेकर एसडीएम ने की डीवीसी व संग्राम समिति के साथ वार्ता।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार अनुमंडल...

परदेश में फंसे 26 मजदूरों की सुरक्षित घर वापसी।

डिंडौरी (मध्यप्रदेश) । डिंडौरी जिले के मेहंदवानी विकासखंड के 26 मजदूरों को...