Home उत्तर प्रदेश बुलंदशहरः 25 फरवरी को लापता हुई किशोरी का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
उत्तर प्रदेशजुर्म

बुलंदशहरः 25 फरवरी को लापता हुई किशोरी का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका

Share
Share

नई दिल्ली। बुलंदशहर में अपराधियों का हौसला बुलंद ही रहता है। ताजा मामला अनूपशहर क्षेत्र में 25 फरवरी को लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी की लाश मिली है। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का शव मिलने से पूरे इलाके में हडकंप मच गया है। बता दें कि मृतका का शव आरोपी के घर से बरामद हुआ है।

दरअसल, पुलिस के पास 28 फरवरी को एक 13 साल की किशोरी के लापता होने की खबर आई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपी के घर पर खुदाई की तो जमीन में दफ्न किशोरी का शव सामने आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी फिलहाल फरार है, लेकिन पुलिस आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।

परिजनों ने आशंका जताई है कि किशोरी के साथ पहले रेप किया गया है और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश का माहौल है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

यूपी सरकार के 9 साल पूरे,कानपुर देहात में कैबिनेट मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां।

यूपी सरकार के 9 साल पूरे,कानपुर देहात में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान...

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बंद खदान में मिला अज्ञात शव,हत्या की आशंका।

धनबाद । बुधवार को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसियाटांड़ स्थित एक बंद...

शाह जमाल क्षेत्र में रसोई गैस का संकट,रमजान और ईद से पहले बढ़ी लोगों की परेशानी।

अलीगढ़। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे...

आईटीआई रोड पर मृत मिला गौवंश, करणी सेना ने किया विरोध प्रदर्शन।

अलीगढ़ । थाना बन्ना देवी क्षेत्र के आईटीआई रोड पर बुधवार को...