Home उत्तर प्रदेश बस्ती जिले के इस गांव के लोगों को अभी तक नहीं मिला शौचालय, ग्राम प्रधान पर लगा गंभीर आरोप
उत्तर प्रदेश

बस्ती जिले के इस गांव के लोगों को अभी तक नहीं मिला शौचालय, ग्राम प्रधान पर लगा गंभीर आरोप

Share
Share

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिलें के एक गांव में ग्राम प्रधान का मनमान रवैया सामने आया है। इस गांव में करीब दो दर्जन घर से हैं जिन्हें अभी तक शौचालय नहीं दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान ने अपनी मनमानी करते हुए अपने खास लोगों को शौचालय दे दिया।

बता दें कि जब इस बारे में आर्या न्यूज की टीम बस्ती पहुंची और जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के गंगापुर गांव पहुंची तो वहां की हालत देख कैमरे के सामने गांव वालों ने अपनी आप बीती सुनाई। गांव वालों का कहना है कि यहां के प्रधान अपने मनमाने ढंग से काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों को सेक्रेटरी द्वारा चेक सिग्नेचर करके दे तो दिया गया है लेकिन उस पर ग्राम प्रधान के सिग्नेचर ना होने से लाभार्थियों को शौचालय की धनराशि नहीं मिल पा रही है।

वहीं शौचालय का लाभ न मिलने की वजह से ग्रामीणओं को शौच के लिए बाहर जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं जब आर्या न्यूज की टीम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की बात की तो पूरे गांव में करीब 30 घर ऐसे मिले जिन्हें पीएम आवास योजना से भी वंचित रखा गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...