Home बिहार बिहार : साइकिल से विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, बढ़ती महंगाई का किया विरोध
बिहार

बिहार : साइकिल से विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, बढ़ती महंगाई का किया विरोध

Share
Share

पटना। बिहार विधानमंडल का सत्र शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन से ही विपक्ष महंगाई से लेकर कृषि बिल जैसे तमाम मुद्दे पर सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज साइकिल से विधानसभा पहुंचकर पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे दामों का विरोध किया।

विधानसभा तक साइकिल मार्च करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने के खिलाफ विरोध जताने के लिए ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा पहुंचे थे, लेकिन उन्हें गेट पर ही सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया था। बिहार विधानसभा के मुख्य द्वार पर पदाधिकारियों ने तेजस्वी यादव को ट्रैक्टर लेकर अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद ट्रैक्टर को मुख्य द्वार पर छोड़कर तेजस्वी यादव अपनी गाड़ी से अंदर गए थे। विधानसभा पहुंचकर उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि सरकार महंगाई कम करने की बात कहकर सत्ता में आई थी। नीतीश कुमार पेट्रोल-डीज़ल के दाम पर चुप क्यों हैं। उनको इस पर बयान देना चाहिए।

रिपोर्ट- श्रवण कुमार

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पर्यावरण सुरक्षा संग भाई का धर्म: रक्षाबंधन से पहले हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों संग लगाए पौधे

रक्षाबंधन से पहले मुंगेर पहुंचे अभिनेता हीरो राजन कुमार ने ग्रामीण बहनों...

गयाजी में 18वीं बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दीं शुभकामनाएं गयाजी (बिहार): भारत के उपराष्ट्रपति सीपी...

एनसीसी कैडेट्स के लिए मोटिवेशनल वर्कशॉप का आयोजन

‘हीरो’ राजन कुमार ने गुरु रजनी आरएन राजपाल को दी बधाई बेगूसराय...

गोल्ड मैडल से सम्मानित होगी टेटिया- बम्बर प्रखंड की बेटी प्रियंका कुमारी

मुंगेर (बिहार) : टेटिया- बम्बर प्रखंड के तिलकारी गांव की बेटी प्रियंका...