Home बिहार RJD के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन का कोरोना से निधन, DDU अस्पताल में ली अंतिम सांस
बिहार

RJD के बाहुबली नेता शहाबुद्दीन का कोरोना से निधन, DDU अस्पताल में ली अंतिम सांस

Share
Share

नई दिल्ली। आरजेडी के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना से निधन हो गया। बिहार के सिवान संसदीय सीट से सांसद रह चुके शहाबुद्दीन ने दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में अंतिम सांस ली।

बता दें कि शहाबुद्दीन संगीन मामलों में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे थे। इसी बीच वो कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। तिहाड़ जेल के आईजी ने खुद इस बात की पुष्टि की है।

दरअसल, तिहाड़ जेल प्रशासन को बिहार के बाहुबली और RJD के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के कोरोना संक्रमित होने का पता तब लगा जब, 20 अप्रैल को उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। जिस तरह के उसके शरीर में लक्षण नजर आए, उसके मद्देनजर कोरोना संक्रमण की जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही शहाबुद्दीन को तुरंत तिहाड़ जेल के चिकित्सकों की निगरानी में दे दिया गया था।

“> आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर शहाबुद्दीन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा है, ”पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का कोरोना संक्रमण के कारण असमय निधन की दुःखद ख़बर पीड़ादायक है। ईश्वर उनको जन्नत में जगह दें, परिवार और शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में राजद परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गयाजी में 18वीं बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दीं शुभकामनाएं गयाजी (बिहार): भारत के उपराष्ट्रपति सीपी...

एनसीसी कैडेट्स के लिए मोटिवेशनल वर्कशॉप का आयोजन

‘हीरो’ राजन कुमार ने गुरु रजनी आरएन राजपाल को दी बधाई बेगूसराय...

गोल्ड मैडल से सम्मानित होगी टेटिया- बम्बर प्रखंड की बेटी प्रियंका कुमारी

मुंगेर (बिहार) : टेटिया- बम्बर प्रखंड के तिलकारी गांव की बेटी प्रियंका...

जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 95 मामलों की हुई सुनवाई।

कई मामलों का मौके पर ही हुआ निपटारा। बेतिया। जिला मुख्यालय स्थित...