Home Breaking News कन्नौजः प्रसाद खाने से बिगड़ी 30 लोगों की हालत, जांच में जुटे अधिकारी
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

कन्नौजः प्रसाद खाने से बिगड़ी 30 लोगों की हालत, जांच में जुटे अधिकारी

Share
Share

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में कुछ ग्रामीणों ने जहर मिला हुआ प्रसाद खा लिया। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। बिगड़ती हालत देख उन्हें फौरन नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पूरे गांव में हडकंप मच गया।

दरअसल, एक गांव में भागवत कथा के समापन पर भंडारे और प्रसाद के वितरण का कार्यक्रम चल रहा था। प्रसाद लेने पहुंचे ग्रामीणों ने जब प्रसाद खाया तो उनकी हालत बिगड़ने लगी। प्रसाद खाते ही ग्रामीणों को उल्टी, दस्त और चक्कर आने शुरू हो गए। थोड़ी ही देर में पूरे गांव में शोर मच गया और देखते ही देखते करीब 30 ग्रामीण बीमार पड़ गए।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी, एसपी समेत कई अधिकारी गांव पहुंचे और बीमार ग्रामीणों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने प्रसाद की जांच के लिए सैंपल लेकर भेज दिया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...