Home Breaking News जेल में करेगी पुलिस ताराचंद के साथियों से पूछताछ, बंदियों के लिए जाएंगे बयान ?
Breaking Newsउत्तर प्रदेशजुर्म

जेल में करेगी पुलिस ताराचंद के साथियों से पूछताछ, बंदियों के लिए जाएंगे बयान ?

Share
Share

धर्मांतरण के मामले में पुलिस टीम अब जेल में बाकी लोगों से पूछताछ करेगी। पुलिस ने इस मामले में ताराचंद के खिलाफ धर्मांतरण के नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया है और अब छानबीन शुरू कर दी है। हिंदू संगठन के सदस्यों ने आरोप लगाया था कि जेल में धर्मांतरण कराया गया और अब ताराचंद बाहर आने के बाद अन्य लोगों पर धर्मांतरण के लिए दबाव बना रहा था

हत्या के आरोप में ताराचंद को कुछ साल पहले जेल भेजा गया था। आरोप है कि तारांचद ने मेरठ जेल में कुछ युवकों से संपर्क बढ़ाया। इन्हीं लोगों के कहने पर ताराचंद ने धर्मांतरण किया। जेल से कुछ समय पूर्व ही ताराचंद बाहर आया है और मुंडाली के मऊखास में रह रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार ताराचंद ने कुछ लोगों को धर्मांतरण के लिए कहा था, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस ने इस मामले में ताराचंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ मुंडाली रवि चंद्रवाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। इस मामले में पुलिस पूछताछ करने जेल जाएगी। मेरठ जेल में बंद कुछ बंदियों के संपर्क में ताराचंद आया था, इसलिए पुलिस इन लोगों से पूछताछ करेगी। साथ ही पता किया जाएगा कि जेल में इस तरह के कोई अन्य मामले तो नहीं हुए।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...