Home Breaking News सीएम योगी ने दिया आदेश, सीज हुआ आगरा का पारस हॉस्पिटल, पढ़िए क्या है पूरा मामला  
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने दिया आदेश, सीज हुआ आगरा का पारस हॉस्पिटल, पढ़िए क्या है पूरा मामला  

Share
Share

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का पारस हॉस्पिटल दो दिन से चर्चा का विषय बना हुआ है। अस्पताल प्रशासन पर कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन सप्‍लाई रोककर 22 मरीजों को मार डालने के आरोप लग रहे हैं। उस भयावह पल को बयान करते छह मिनट के चार वीडियो वायरल हुए हैं। जिसमें पारस हॉस्पिटल के संचालक अरिंजय जैन बता रहे हैं कि इस मॉकड्रिल से 22 मरीजों का दम घुटने लगा था और उनके हाथ-पैर नीले पड़ गए थे। मामला तूल पकड़ते ही यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सख्‍त रुख अख्तियार करते हुए हॉस्पिटल को सीज करने के आदेश दिए हैं। अब इस अस्‍पताल से मरीजों को दूसरी जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में अस्‍पताल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन कहते हैं कि मैंने संजय चतुर्वेदी को फोन किया। वो बोले- बॉस मरीजों को समझाओ, डिस्चार्ज शुरू करो। मुख्यमंत्री भी ऑक्सीजन नहीं दिला सकता। मेरे हाथ पांव फूल गए और मैंने पर्सनली समझाना शुरू किया। कुछ पेंडुलम बने रहे कि नहीं जाएंगे। फिर मैंने कहा- दिमाग मत लगाओ और उन्हें छांटो जिनकी ऑक्सीजन बंद हो सकती है। एक ट्रायल मार दो, हमें समझ आ जाएगा कि कौन मरेगा और कौन नहीं। इसके बाद सुबह 7 बजे मॉकड्रिल शुरू हुई। ऑक्सीजन शून्य कर दी…22 मरीज छंट गए। हाथ पैर नीले पड़ने लगे, छटपटाने लगे तो तुरंत खोल दिए।

 

“>

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read

Related Articles

बलियापुर के स्कूल में MDM बनाते समय गैस सिलेंडर में भड़की आग

बलियापुर (धनबाद): हरिबोल थान प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर में लगी आग।...