Home Breaking News बुलंदशहर में धड़ल्ले से बिक रही है नकली शराब, 4 लोगों की मौत 7 की हालत गंभीर
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में धड़ल्ले से बिक रही है नकली शराब, 4 लोगों की मौत 7 की हालत गंभीर

Share
Share

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में जहरीली शराब का मामला सामने आया है। जिले में जहरीली शराब की धड़ल्ले से हो रही बिक्री के चलते 4 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल कुछ लोगों ने जहरीली शराब का सेवन कर लिया था, जिसके बाद 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग अभी भी गंभीर हालत में भर्ती हैं।

बता दें कि गंभीर रूप में बीमार लोगों को नोएडा और दिल्ली के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। वहीं इस पूरे मामले पर ग्रामीणों ने शराब से मौत होने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव के करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने गांव से ही शराब खरीदकर पी थी। जिसके बाद उनकी हालत में बदलाव दिखने लगा। हालत गंभीर देखते हुए फौरन अस्पताल ले जाया गया। जहां 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। वहीं इस पूरे मामले पर गांव वालों ने आक्रोश जताते हुए गांव के ही एक व्यक्ति पर जहरीली शराब बेचने का आरोप लगाया है।

घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 शवों को बरामद कर लिया है और मामले की कार्रवाई में जुट गई है। पूरा मामला सिंकदराबाद कोतवाली क्षेत्र के जीतगढ़ी गांव का है।

https://youtu.be/OuyF-59pr3I

बुलंदशहर से संवाददाता सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

अलीगढ़ में स्मार्ट प्रीपेड मीटर के खिलाफ सपा का प्रदर्शन।

अलीगढ़। शहर में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों के खिलाफ विरोध तेज होता...

राज्य मंत्री की मौजूदगी में मनाई गई भगवान परशुराम जयंती।

कानपुर देहात । जनपद कानपुर देहात में भगवान परशुराम जयंती बड़े ही...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बदलेगी महिलाओं की राजनीतिक तस्वीर – प्रतिभा शुक्ला

कानपुर देहात । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में नारी शक्ति...

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश।

बिजनौर । बिजनौर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतर्राज्यीय...