Home Breaking News मामूली कहासुनी को लेकर दोस्तों ने एक दूसरे पर बरसाई गोलियां, दो की हालत गंभीर  
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

मामूली कहासुनी को लेकर दोस्तों ने एक दूसरे पर बरसाई गोलियां, दो की हालत गंभीर  

Share
Share

बिजनौर। दोस्तों के बीच में मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी अचानक खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। दोस्तों ने ही दोस्तों पर गोली चला दी, जिसमें दो दोस्तों को गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उनको मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, पुलिस की कई टीमें दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं।

बिजनौर में इंदिरा पार्क के पास आज दोस्तों में मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने इतना तूल पकड़ा की मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। हैप्पी और विशाल नामक व्यक्ति ने हितेश और वैभव को गोली मार दी, गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस व एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने स्थिति का जायजा लिया और दोनों घायलों को अस्पताल भेजवाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उनको मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि विशाल ओर हैप्पी दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट- लोकेन्द्र कुमार

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

जन्मदिन पार्टी के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या.

बिजनौर (उत्तरप्रदेश) : चांदपुर के शिवाला कला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी...

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा...

डकैती की योजना बना रहे 12 आरोपी गिरफ्तार, दो AMU छात्र भी शामिल।

अलीगढ़ । सिविल लाइन और क्वार्सी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते...