Home Breaking News तालाब में 10 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी
Breaking Newsक्राईमझारखण्डराज्य

तालाब में 10 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी

Share
Share

मोहलीडीह । ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र स्थित निचितपुर टाउनशिप के एक तालाब में मंगलवार की सुबह लगभग 10 वर्षीय एक बच्चे का शव तैरता हुआ मिला। शव की पहचान निचितपुर निवासी राजू अंसारी के पुत्र समर अंसारी के रूप में की गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह तालाब के पास टहल रहे लोगों ने पानी में किसी चीज को तैरते देखा। करीब जाकर देखने पर पता चला कि वह एक बच्चे का शव है। इसकी सूचना तुरंत ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला।


परिजनों ने बताया कि समर अंसारी सोमवार की शाम घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद सुबह उसका शव तालाब में मिला। समर तेतुलमारी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में कक्षा चार का छात्र था।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...