Home बिहार बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “ढिंढोरा” का पहला पोस्टर किया गया रिलीज़
बिहारमनोरंजनराज्य

बहुप्रतीक्षित फ़िल्म “ढिंढोरा” का पहला पोस्टर किया गया रिलीज़

Share
Share

पटना । बहुचर्चित फ़िल्म “ढिंढोरा” का पहला पोस्टर एक शानदार कार्यक्रम कर जारी किया गया। जो रामा गणेश फिल्म्स के बैनर तले बनी है। इस पोस्टर लॉन्च इवेंट का आयोजन संस्कृति मैरेज गार्डन न्यू भूपतिपुर में किया गया।जहाँ फ़िल्म से जुड़ी पूरी टीम, मीडिया, फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरों और प्रशंसकों की भारी भीड़ मौजूद रही।

फ़िल्म के निर्मात्री मैडम के.के और निर्देशक अनिल कमल चौहान हैं। वहीं फ़िल्म के प्रमुख कलाकार आदर्श आंनद, राज सोनी, रमेश साहनी, प्रियंका महाराज, धर्मेंद्र सम्राट, वीरू प्रताप सिंह, चांदनी क्वीन (कबूतरी), चांदनी क्वीन (झबरी) ने मंच पर पोस्टर का अनावरण किया। इस फ़िल्म में छायांकन अमिताभ चंद्रा का है। संवाद राजा ठाकुर ने लिखा है। कार्यक्रम में जैसे ही पोस्टर को परदे पर प्रदर्शित किया गया।दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर निर्देशक अनिल कमल चौहान ने कहा, “यह फ़िल्म केवल एक कहानी नहीं है, बल्कि एक अनुभव है जिसे दर्शकों तक लाया जा रहा हैं। पहला पोस्टर एक झलक है।”

मुख्य अभिनेता – अभिनेत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “इस फ़िल्म ने मेरे करियर को एक नई दिशा दी है। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया को लेकर बेहद उत्साहित हूँ।”

फ़िल्म “ढिंढोरा” एक कॉमेडी रोमांटिक, एक्शन, ड्रामा फ़िल्म है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...