Home Breaking News दामाद ने सास-ससुर की गला रेतकर की हत्‍या, फरार
Breaking Newsउत्तर प्रदेशजुर्म

दामाद ने सास-ससुर की गला रेतकर की हत्‍या, फरार

Share
Share

बिजनौर। घरेलू विवाद में दामाद ने अपने सास-ससुर की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। दामाद ने घर में मौजूद एक और व्यक्ति पर भी जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी की तलाश में जुट गई है।

बिजनौर के स्योहारा थाना नगर से सटे चक महमूद सानी निवासी अब्दुल मलिक व उनकी पत्नी वकीला की उनके ही दामाद ने हत्या कर दी। आरोपी दामाद धारदार हथियार से दोनों का गला काटकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी रिजवान जो कि मुजफ्फरनगर का रहने वाला है उसने अपने साढ़ू पर भी जानलेवा हमला किया है। जिससे उसको गंभीर चोटे आई हैं। गंभीर हालत में उसे बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपी रिजवान को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जुट गई है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...

आपत्तिजनक फोटो – वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेलिंग।

धनबाद : लोयाबाद छह नंबर में धनबाद के एक व्यवसायी का आपत्तिजनक...

कानपुर देहात पहुंचे प्रवीण तोगड़िया,कहा हिन्दू युवाओं को देंगे आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण।

कानपुर देहात । कानपुर देहात के अकबरपुर में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...

आर्मी जवान की हत्या या हादसा।

किराये के मकान में नग्न अवस्था में मिला आर्मी जवान का शव।...