Home Breaking News Top News सीआइए स्टाफ की गाड़ी का हुआ भयानक एक्सीडेंट,गाड़ी में सवार एएसआई की गई जान
Top News

सीआइए स्टाफ की गाड़ी का हुआ भयानक एक्सीडेंट,गाड़ी में सवार एएसआई की गई जान

Share
Share

इंस्पेक्टर के साथ 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी,इलाज के लिए बठिंडा प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती

बठिंडा : सूत्रों के अनुसार मंगलवार सवेरे चार बजे के करीब मुक्तसर पुलिस की गाड़ी पटियाला से वापिस आ रही थी कि अचानक रामपुरा सदर के पास पीछे से ट्राले से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि पुलिस की गाड़ी का आगे का हिस्सा खत्म हो गया।जिसमें सवार एक एएसआई जालंधर सिंह को जख्मी हालत में सिविल हॉस्पिटल ले जाने के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गाड़ी में सवार पुलिस वाले और एक इंस्पैक्टर राजदीप सिंह को बठिंडा एमईएक्स हॉस्पिटल इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

ट्रक मालिक के जानकार ने बताया की उनका ट्राला बरनाला साइड से आ रही थी, पीछे से पुलिस की गाड़ी टकरा गई।

फिलहाल मृतक एएसआई का शव पोस्टमार्टम के लिए रामपुरा सिविल हॉस्पिटल में रखवा कर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बलियापुर के स्कूल में MDM बनाते समय गैस सिलेंडर में भड़की आग

बलियापुर (धनबाद): हरिबोल थान प्राथमिक विद्यालय में गैस सिलेंडर में लगी आग।...