Home झारखण्ड बीस सूत्री मांगो को लेकर एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
झारखण्डराज्य

बीस सूत्री मांगो को लेकर एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

Share
Share

धनबाद : भाकपा माले गोविंदपुर प्रखंड कमिटी के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मंगलवार 17 जून को गोविंदपुर प्रखंड सह अंचल मुख्यालय के समक्ष बीस सूत्री मांगो को लेकर एवं व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। सर्वप्रथम पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक कॉ. आनन्द महतो के नेतृत्व में रतनपुर पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला गया।जुलूस प्रखंड कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन में तब्दील हो गया।प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अफसरशाही नहीं चलेगी,व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करो,सरकारी योजनाओं में कमीशनखोरी नहीं चलेगी,अबुआ एवं प्रधानमंत्री आवास में रिश्वत लेना बंद करो आदि नारेबाजी जमकर की गई। धरना प्रदर्शन के मुख्य वक्ता माले के पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक कॉ. आनन्द महतो ने कहा कि प्रखंडों एवं अंचलों में आम लोगों का काम नहीं हो रहा है।कृषि बहुल क्षेत्र होने के बावजूद किसानों को समय पर बीज,खाद नहीं मिल रहा है।सिंचाई की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। जिसके कारण उपजाऊ जमीन बंजर होती जा रही हैं।विकास योजनायें कमीशनखोरी के भेंट चढ़ रही है। किसान नौजवान,महिलाओं छात्र योजनाओं से वंचित हो रहे हैं।
सभी तरह के प्रमाण पत्र बिना रिश्वत के बनता नहीं है।भ्रष्टाचार चरम पर है। जो हमारी पार्टी कत्तई बर्दाश्त नहीं करेगी।उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अपने हक अधिकार के लिए एकजुट होना होगा।यह सिर्फ लाल झंडे के नेतृत्व में ही संभव है।अधिकारियों को चेतावनी लहजे में कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं लाया गया तो प्रखंड मुख्यालय में जनता के सवालों को लेकर अनिश्चितकाल के लिए धरना,प्रदर्शन कार्यक्रम किया जायगा।
प्रमुख मांगे इस प्रकार हैं :-
1)प्रखंड सह अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ।
2) प्रधानमंत्री एवं अबुआ आवास मनरेगा समेत विकास योजनाओं में कमीशनखोरी पर रोक लगाओ।
3) मानसून के पूर्व किसानों को बीज, खाद, कृषि उपकरण उपलब्ध कराया जाये।
4) विकास योजनाओं को प्राक्कलन के आधार पर धरातल में लागू कराया जाये।
5) सरकारी जमीनों को चिन्हित कर अतिक्रमण मुक्त कराया जाये।
6) वन भूमि की चिन्हित कर अतिक्रमण से मुक्त कराया जाये।
7) फर्जी कागजात के आधार पर पंजी 2 में दर्ज को अभिलंब रद्द किया जाये।
8) पंजी 2 में छुटे हुए रेयतो का नाम दर्ज किया जाये।
9) पंचायत स्तर पर कैम्प लगाकर जमीनों का दाखिल खारिज एवं रसीद काटा जाये।
10) सभी सरकारी जमीनों पर बोर्ड लगाया जाए

उक्त मांगों समेत बीस सूत्री मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को धरना स्थल में सौंपा गया।पदाधिकारियों ने आम जनता के समक्ष मांगो पर कार्य करने तथा पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव गोपाल प्रसाद महतो एवं संचालन जिला सहसचिव कार्तिक प्रसाद ने किया। धरना को सारथी मंडल,कृष्णा महतो, जमशेद अंसारी, विश्वनाथ मंडल, संतोष महतो, कुंदन पाण्डेय आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव बिंदा पासवान, नकुलदेव सिंह,सुभाष चटर्जी,रमेश सोरेन, विजय पासवान, लालमोहन महतो, मगन महतो, शफीक अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, हारून रसीद,शंकर महतो, जयजीत मुखर्जी, सोनू शर्मा, सखी दास, मुकेश कुमार, सुमन मरांडी, विनोद मुर्मू, सोहराब अंसारी, अजहर अंसारी, सद्दाम अंसारी, नसीम अख्तर, नसीम अंसारी, जलाल अंसारी,आनंद रवानी,चितरंजन गोराई,जमालुद्दीन अंसारी, फटीक चंद्र मंडल, आरिफ अंसारी, संजय महतो, कैलाश रवानी, शुकदेव हाड़ी, अजय कुमार हाड़ी, परेश हाड़ी,लक्ष्मण हाड़ी,हाशिमुद्दीन अंसारी, लुकमान अंसारी, गुरुचरण महली, हरि प्रसाद महतो, वरुण महतो, पिंकी देवी, भाभी देवी, लक्ष्मी देवी, निरंजन तुरी,धनेश्वर मंडल, गौतम मंडल, संतोष विश्वकर्मा, सुरेन महतो समेत सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुये।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...