Home Breaking News इलाज कराकर घर लौट रहे शिक्षक को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत
Breaking Newsउत्तर प्रदेश

इलाज कराकर घर लौट रहे शिक्षक को ट्रक ने रौंदा, दर्दनाक मौत

Share
Share

उत्‍तर प्रदेश। संतकबीरनगर में हाइवे पर ट्रक की चपेट में आने से एक निजी विद्यालय के शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। वह इलाज कराने आए थे।

साइकिल से घर लौट रहे थे। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

कांटे क्षेत्र के सेहरी गांव निवासी कृष्ण चंद पुत्र राम देव दोपहर भुजैनी चौराहे के निकट निजी अस्पताल पर इलाज करने आए थे। इलाज कराकर वापस घर जाने के लिए साइकिल से निकले थे।

जैसे ही हाइवे पर चढ़े उसी समय बस्ती की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सुचना कांटे पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी बलराम पाण्डेय मौके पर पहुंचे। उनकी पहचान करके घटना की जानकारी परिजनों को दिया।

साथ ही लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। कृष्णचन्द्र चौधरी बस्ती के मुंडेरवा स्थित एक प्राइवेट जूनियर हाईस्कूल में गणित और विज्ञान के शिक्षक थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कानपुर देहात में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़,चार गिरफ्तार।

कानपुर देहात । कानपुर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिल...

पुखरायां के अल्लापुर रोड वार्ड 13 की बदलेगी तस्वीर

कानपुर देहात : पुखरायां नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 दीनदयाल...

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो गिरफ्तार।

कानपुर देहात : मंगलपुर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के...