Home Aaryaa News आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर की बेटी का जन्मदिन हुआ खास, मिलीं ढेरों शुभकामनाएं
Aaryaa Newsदिल्लीमनोरंजनराज्यवेबस्टोरी

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर की बेटी का जन्मदिन हुआ खास, मिलीं ढेरों शुभकामनाएं

Share
Birthday of the Arya Group of Companies Managing Director's daughter becomes a special occasion; she receives a multitude of good wishes.
Share

नई दिल्ली | 25 जुलाई 2026 : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत की पुत्री आर्या सिंह का आज 25 जुलाई को जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और विशेष अंदाज़ में मनाया गया। इस अवसर पर उन्हें परिजनों, रिश्तेदारों, आर्या ग्रुप के कर्मचारियों, समर्थकों और शुभचिंतकों की ओर से बधाइयों और शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। सभी ने आर्या सिंह के उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु होने की कामना की, वहीं घर के बुजुर्गों ने उन्हें अपना भरपूर आशीर्वाद दिया।

बेटी के नाम पर रखा गया ‘आर्या डिजिटल’ का नाम

प्रबंध निदेशक दुर्गेश सिंह ने इस अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए बताया कि बेटियों को हमेशा से लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, और आर्या सिंह भी उनके जीवन में लक्ष्मी की तरह ही आगमन लेकर आईं।

उन्होंने साझा किया कि उनकी प्रतिष्ठित कंपनी ‘आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड’ का नामकरण भी उन्होंने अपनी इसी प्यारी बेटी के नाम पर ही किया है। आज आर्या डिजिटल मीडिया और एंटरटेनमेंट के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही है और कई लोगों को रोज़गार के अवसर भी प्रदान कर रही है। इसके लिए उन्होंने ईश्वर का सहृदय धन्यवाद किया।

“पिता का प्रयास समाज के लिए एक प्रेरणा” — आर्या सिंह

जन्मदिन के इस खास मौके को और भी यादगार बनाने के लिए आर्या सिंह ने सभी बधाई देने वालों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से अपने पिता को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस तरह से वे अपनी बेटियों के सपनों और भविष्य के लिए समर्पित रहते हैं, वह समाज के अन्य पिताओं के लिए एक बेहतरीन प्रेरणा है।

दुर्गेश सिंह ने कभी भी बेटे और बेटी में कोई फ़र्क नहीं समझा, बल्कि अपनी बेटियों को हमेशा बेटों से बढ़कर मान-सम्मान और अवसर दिए हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...