Home झारखण्ड राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता (फ़ुटबॉल) में भाग लेने हेतु धनबाद जिले के चयनित खिलाड़ी रांची रवाना
झारखण्डराज्यस्पोर्ट्स

राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता (फ़ुटबॉल) में भाग लेने हेतु धनबाद जिले के चयनित खिलाड़ी रांची रवाना

Share
Share

धनबाद । रविवार को धनबाद जिले के कुल 23 चयनित खिलाड़ी (फ़ुटबॉल विधा) राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु बस द्वारा रांची के लिए रवाना हुए। खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी के दिशा-निर्देशानुसार जिला खेल समन्यक रिंकू कुमारी के नेतृत्व में भेजा गया है।

खिलाड़ियों को मिश्रित भवन धनबाद से रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, धनबाद ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “धनबाद जिले के खिलाड़ी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, और हमें विश्वास है कि इस प्रतियोगिता में भी वे अपने प्रदर्शन से जिले का गौरव बढ़ाएंगे।”

प्रतिभागी खिलाड़ियों के साथ यात्रा, ठहराव एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पूर्ण जिम्मेदारी जिला खेल समन्यक को दी गई है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...