Home मनोरंजन बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता निर्देशक रिज़वान डेनियल का रांची में भव्य स्वागत
मनोरंजन

बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता निर्देशक रिज़वान डेनियल का रांची में भव्य स्वागत

Share
Share

फ़िल्म निर्माण हेतु स्थानीय कलाकारों से की मुलाक़ात

रांची । बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता निर्देशक रिज़वान डेनियल के रांची आगमन पर स्थानीय कलाकारों ने भव्य स्वागत किया।होटल राजधानी प्लाजा में एक प्रेस वार्ता सह कलाकार परिचय में उन्होंने झारखण्ड के कई कलाकारों से मुलाक़ात की।उन्होंने कहा कि यहाँ के कलाकारों में योग्यता की कोई कमी नहीं है।लेकिन उन्हें जो अवसर मिलना चाहिए, अब तक नहीं मिला है।कफ़ीलूर रहमान की लिखी रांची अपराध विषय पर कहानी के बारे मे कहा कि यह बिल्कुल अलग आपराधिक कहानी है। जिसे सभी दर्शक बहुत पसंद करेंगे। कुछ ही दिनों मे कलाकारों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी और अगले माह से फ़िल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी।फ़िल्म के लिए तीन जबरदस्त गानो का चयन कर लिया गया है।जिन कलाकारों से मुलाक़ात की गयीं,उनमे मुख्य रूप से राजू चंद्रा बदरे,वकार महमूदा,तबस्सुम लबरेज़ आलम,सत्येंद्र उरांव,अनूप कुमार,बिनोद ठाकुर, विष्णु उरांव,सूबेदार एसएन सिंह,मंज़ूर अहमद,असलम अली एवं अन्य उपस्थित रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...