Home मनोरंजन वेब फिल्म द लास्ट कॉल की शूटिंग होगी बहुत जल्द।
मनोरंजन

वेब फिल्म द लास्ट कॉल की शूटिंग होगी बहुत जल्द।

Share
Share

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी शूटिंग, आर्या डिजिटल ओटीटी पर होगी रिलीज़

मुंबई । आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी एवं आर्या डिजिटल ओटीटी व मोहन फिल्म्स के बैनर तले बहुत जल्द वेब फिल्म “द लास्ट कॉल” की शूटिंग हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में बहुत जल्द शुरू होगी।आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने बताया कि प्री – प्रोडक्शन पूर्ण हो चुका हैं।जबकि, प्रोडक्शन कार्य आगामी माह में जल्दी ही प्रारंभ होगी।यह एक मनोरंजक वेब फिल्म हैं, जिसमें भरपूर एक्शन, रोमांस, कॉमेडी व ड्रामा हैं।इस फिल्म के निर्माता दुर्गेश आर सिंह राजपूत, निर्देशक अजीत चौबे, लेखक अभय कुमार राय हैं।
आर्या डिजिटल ओटीटी पर भोजपुरी, हिंदी, बांग्ला, साउथ और हॉलीवुड की फिल्में एवं वेब सीरीज रिलीज हैं।लगभग 1200 से अधिक कंटेंट उपलब्ध हैं।आर्या डिजिटल ओटीटी स्मार्टफोन के साथ स्मार्ट टीवी पर भी देखी जा सकती हैं।एक ही सब्सक्रिप्शन लेकर कई भाषाओं के मनोरंजक वेब सीरीज और फिल्मों का आनंद दर्शक ले सकते हैं।वहीं एक सब्सक्रिप्शन पर चार डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘भीगी मोहब्बत’ यूट्यूब पर आउट

निर्माता मनीष शाह का नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'भीगी मोहब्बत' यूट्यूब पर...